मुंबई सपनो का शहर (और वो मेरे मुंबई में एक दिन)
जब मैं मुंबई पहुची तो मैं बहुत डरी- डरी सी थी क्योकी सुना था, मुंबई मे कब कुछ गायब हो जाये पता ही नही चलता तो इसलिए थोड़ी-थोड़ी घबराई हुई सी भी थी। जब मैं, मुंहई- सेनट्रल पर उतरी। वहा पर बहुत से आटो वाले मिले। जो दुसरे जगहो पर जाने के लिए चिल्ला रहे थे जैसे की कोई पुछ रहा था मैडम मुंबई बान्दरा चलो छोड़ देता हु, तो कुछ मरीन डराइव पर जाने के लिए बोल रहा थे । तो कोई कही और जाने के लिए बोल रहा था। और उनका रेट बहुत ज्यादा था तो मैं उनके साथ नही गयी।
लेकिन मझे तो हर जगह घुमना था और मेरे पास बजट भी की कुछ कम थे , अकेली निकली थी पहली बार मुंबई के लिए, कुछ समझ नही आ रहा था। फिर मैने सुना मुंबई लोकल की टिकट पराइस कम होती है तो मैं उसे निकल गई मुंबई बान्दरा के लिए।
अब मैने एक कैब हायर किया, पुरे दिन के लिए।
तो वहा मुंबई बान्दरा उतरने के बाद मैने एक कैब हायर किया पुरे दिन के लिए वहा पर मेरी बात हुई थी 2500 मे डराइवर के साथ एक दिन सभी जगह घुमाने के लिए और उसने हा भी कहा था। उसके बाद मैं बैठ गई और सबसे मै मुंबई के ताड़ पर घुम रही थी बहुत मजा आ रहा थाय़ बिल्कूल स्मूथ मखन की तरह रोड़ था। तो गाना लगाते हुए सबसे पहले पहुच गये ताज होटल (मुंबई का और भारत का सबसे बड़ा होटल) और उसके सामने था हमारा गेटवे ऑफ इंडिया।
ताज होटल और गेटवे ऑफ इंडिया के पास
तो वहा पहुच कर मैने सबसे पहले नारीयल पानी पीया क्योकी मैं गयी भी थी जून जुलाई वाली ग्रमियो में । इतनी गर्मी थी की मुझे बर्दाशत नही हो रहा था फिर मैने फुरुय्स चाट खाये तब थोड़ा आराम मिला। उसके बाद मैं कुछ फोटोज, ताज़ होटल के सामने लेने के बाद, गेटवे ऑफ इंडिया के पास गई। वहा पहले से ही इतने फोटोग्राफस थे सब फोटो लेने के कह रहे थे तो मैने ही खिचवा ली उसके बाद उसने मेरे हर एक फोटो का पचास रुपये लिया। तो अगर आप जाते हो तो उनसे रेट पता करके ही खिचवाना। वहा फोटो लेने का बाद हम चले गये छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) भारत का एक ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन है जो की मुंबई में है। वहा पर भी फोटो लेने के बाद हम गये हॉजी अली दरगाह क्योकी मेने सुना था वह समुंदर के बिचो बीच एक छोटे से द्विप पे खुबसूरत मस्जिद बनाया गया था। वह देखने के बाद मै चली गई एक रेस्टारेंट में खाने खाने के लिए, जहा मेरे से ही पैसे लूट लिया , मैने कहा था यहा का सबसे बढ़िया जो भी आइटम है नौन वेज जो लेके आओ, वह इलना बकवास खाना लेके आया मेरा मन ही नही किया खाने का, फिर दुसरा आईटम लेके आया वो भी बेकार, और हर चिज में रेट इतना महंगा रखा था की मैं बील देखने के बाद अलग ही रिएक्सन आया इतना ज्यादा बील (और बील बना के आया था 1700 का) खाया पिया कुछ नही लेकिन बील देके आ गयी।
अब हम पहुचे शाह-रुख-खान के घर
वहा पहुचने के बाद देखा वहा बहित सारे लोग पहले से ही थे। काफी भीड़ थी और वहा के लोकल से मैने बात की तो पता चला वहा पर शाह रुख खान तो है ही नही वो शुटिंग के वजह से बाहर गये हैं और उनके घर का काम काफी तेजी से चल रहा था। रास्ते मे आते वक्त मैने और भी बहुत सारे सेलिब्रिटि के घर देखी और वहा से निकलते वक्त सलमान कान का घर भी देखा जहा पर बहुत सारे सेकुयरिटी खड़े थे। फिर उधर से निकलते बक्त देखा की शाह-रुख-खान की बीवी गौरा खान का ऑफिस रास्ते मे ही था बहुत ही हाई क्लास लेवल का था।
फीर गये मरीन ड्राइव वहा इन्जोये करने के बाद गई मरीन बीच उधर कुछ देर बैठी रही और देखते ही देखते काफी शाम हो गया था और वहा पर मै हैट लगाकर घुम रही थी तो एक बार को खुद मुझे सेलिब्रिटी वाली फिल आ रही थी क्योकी लोग बार बार मुझे मुड़ के देख रहे थे।
लेकिन सच बताऊ इतना घुमने के बाद भी एक सेलिब्रिटी नही दिखी मुझे । एक बार को शायद कपुर सोसाइटी से निकला था अपने गाड़ी में हमने उनको देखने के लिए पिछा भी किया लेकिन वह दुसरे रास्ते से बहुत तेजी से निकल गये। फिर लास्ट में मैने रिक्वेसट किया ड्राइवर भईया से तो हम अंबानी के घर के पास गये थे और बिल्कुल पास से देखकर आयी थी, वहा पर रुकने नही दिया जा रहा था। फिर वहा से सिधे आ गये रेलवे स्टेशन और ड्राइवर भईया ने लास्ट मे हमसे ही लुट लिया बाेलो आपके 5000 बन रहे है, ज्बकी हमारी बात तो 2500 मे हुई थी । फिर कुछ देर बहस करने के बाद मैने उनको 4500 पे किये और दिल्ली चली आयी।
और आप कही भी जाते हो तो थोड़ा पैसा एकस्टरा लेके चलो लोग अपनी बातो पर नही रहते और अपनी जिम्मेदारी पर निकलो । फिर मिलते है अगले जगह पर तबतक के लिए आपको ये एक्सपिरियंस अच्छी लगी तो शेयर भी कर देना।
LIPIKA
lipikawrites.in




Highly amusing
ReplyDelete