एक ऐसा देवता जँहा पर लोग चिट्ठीयों से करते हैं बात (गोलु देवता के मंदिर)

 एक ऐसा देवता जँहा पर लोग चिट्ठीयों से करते है बात और मूराद पूरी करने वहा जाते है (गोलु देवता के मंदिर)

गोलु देवता के मंदिर

जी हॉ आज हम बात करेगें एक ऐसी चम्तकारी मंदीर जहा पर लोग चिट्ठीया लिखकर वहा बान्धते है। उनका विश्वाश है की अगर सब जगह से हार चुके हो और कोई तुम्हारी नही सुनता तो यहॉ पर चले आओ, वो जरुर सुनेगे जिसे हम गोलु देवता के नाम से भी जानते है। इन्हे हम न्याय के देवता भी बोलते है।

गोलु देवता (न्याय के देवता)!

कहा जाता है कि अगर ईसान हर जगह से हार गया और उसे पहले उसने सारे धाम किए, सारी पुजा पाठ की लेकिन फिर भी उनको सुने वाला कोई नही है, और अंत मे हार कर बैठ गया तो आखिरी मे सबकुछ छोड़ कर एक कलम और कागज लेकर चले आओ नैनीताल के अलमोड़ा शहर मे ,जहॉ से लगभग 8 KM दुर चुतई गोलु देवता के नाम से प्रसिद्ध उनका मंदिर है। यहा पर हर एक लिखी हुई इच्छा पुरी करते है।

गोलु देवता के मंदिर उतराखंड़ मे एक प्रमुख मंदिरो मे से एक माना जाता है। चितई गोलु देवता के नाम से प्रसिद्ध उनका मंदिर है। यह मंदीर घंटी वाले मंदिर के नाम से भी फेमस है। यहा पर लोग चिट्ठियाँ लिखते है और घंटिया भी बांधते है। यह मंदिर नैनीताल जिले मे भवाली के पास घोड़ाखाल और सैनिक स्कुल नाम के उपर स्थित है। अगर आप कभी भी उत्राखंड़ जाते हो या कैची धाम जाओ तो यहा पर जरुर जाना बहुत सुकून मिलता है। जब मै कैची धाम गई थी तो यही पर जरुर गयी क्योकी मैने बहुत सुना है इस मंदिर के बारे मे और मुझे सचमुच बहुत अच्छा लगा था, मैने चिट्ठी भी लिखी थी ।

गोलु देवता के मंदिर

 मेरा अनुभव वहा जाने के बाद (गोलु देवता के मंदिर)

मैं अगर अपनी बात कहुँ तो मैं दो कारण से वहाँ गयी थी।

पहला की वहा बहुत सारी घंटिया बांधी गयी है, जिसका प्रमाण यह है की वहा बहुत सारी लोगो की मन्नत पुरी हुई है। वहा जाने के बाद मुझे बहुत अच्छा लगा था , मैने वहा पर एक कलम और कागज़ लेके गई थी , वहा मैने अपनी सारी इच्छाओं को लिखा और लाल कपड़े से बाँध दिया। वहा बांधने के बाद मै वहा के आस पास के इलाकों मे भी घुम रही थी और लोगो से बात की। वहा के लोग बहुत प्यारे होते है, सबसे ज्यादा उधर का मौसम अच्छा लगेगा आपको। मेरा उधर से आने का बिल्कुल मन नही कर रहा था, ठंडी ठंडी हवाऐ चल रही थी, मन कर रहा था उधर ही बैठी रहूँ। अगर आप गये हो तो आपको कैसा लगा था अपना अनुभव कमेंट मे जरुर बताना।

 और दुसरी यह है की वहा पर विवाह मुवी जो बहुत हिट हुई थी उसका एक गाना जो आज भी लोगो के जुबान पर चलती है और उस गाने का नाम है (मिलन अभी आधा अधुरा है) । लोग वहा जाते हा तो इस गाने पर अपनी रील जरुर बनाते है। यहा पर कई लोग इस कारण से भी जाते है। मेरा अनुभव बहुत ही अच्छा रहा यहा जाने के बाद। और मैने भी यह रील यहॉ पर बनाई थी। अगर मुझे दुबारा मौका मिले इधर आने के लिए तो मै जरुर आना चाहुगी। 

यहाँ की क्या मान्यता है ?

कहते है अगर पुरे दिल से अपनी अर्जी की हो, और गोलू देवता से मांगा हो, आप दिल के बिल्कुल सच्चे हो तो 100 आपकी अर्जी पुरी होगी। और यहा पर कोर्ट-कचहरी वाले लोग भी आते है। आप कभी भी किसी समस्या मे हो तो तया जरुर चले आना और दिक्कत और परेशानी सबकुछ लिख कर गोलु देवता को बताना. वह सबकुछ पुरा करेंगे। 

आपको यह जानकारी कैसी लगी, कॉमेट मे जरुर बताए।

Comments