भाई दूज - सिर्फ एक त्योहार नहीं, एक वादा है

 दिवाली के दीये अभी बुझे भी नहीं होते कि घर में एक और त्योहार की तैयारी शुरू हो जाती है। धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन और फिर आखिरी दिन आता है भाई दूज का। इसे कहते तो भाई दूज हैं, पर असल में ये बहनों का त्योहार है। हमारे यहाँ तो गोवरधन वाले दिन ही भाई दूज मनाते है। क्या आपके यहाँ भी ऐसे ही होता है।

हमारे घर में आज भी माँ सुबह से बोलना शुरू कर देती हैं - "थाली सजा ले, भाई आने वाला है।" और बहन का चेहरा देखो तो अलग ही चमक होती है। सुबह सुबह नहा कर हम भाईयो का इंतजार करते है। और भाई जानबुजकर लेट करते ताकी हम बहने परेशान होते रहे। जो बहने होती बै वो नहाने से पहले कुछ खा भी नही सकती।

भाई दूज 2026 में कब है?

इस बार भाई दूज बुधवार, 11 नवंबर 2026 को मनाया गया हैं। पंचांग के हिसाब से कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 नवंबर दोपहर 2 बजे से शुरू होकर 11 नवंबर दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। इसलिए असली तिलक का शुभ मुहूर्त 11 नवंबर को ही है।

शुभ मुहूर्त - दोपहर 1:10 बजे से 3:20 बजे तक (दिल्ली टाइम)कोशिश करना 

इसी समय में भाई को तिलक करो। इस समय किया गया तिलक साल भर भाई की रक्षा करता है, ऐसा माना जाता है।

इस त्योहार के पीछे दो बहुत सुंदर कहानियां हैं

1. यम और यमुना की कथा -

कहते हैं मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना से बहुत प्यार करते थे, पर काम में इतने व्यस्त रहते थे कि बहन से मिलने जा ही नहीं पाते थे। एक बार कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यमुना ने अपने भाई यम को बड़े प्यार से बुलाया। यमराज अपनी बहन के घर गए। यमुना ने उनका खूब सत्कार किया, हाथ-पैर धोए, सुंदर थाली सजाई और माथे पर तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की। उधर यमराज जी ये देखकर बहुत खुश हुए और कहा बहन तुम्हे आज जो चाहिए वो मांग सकती हो, फिर यमुना जी ने कहा जो भी बहन आज के दिन अपने भाई को तिलक लगाकर उसके सुख की कामना करेगी, उसके भाई की उम्र लंबी होगी और उसे कभी अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा।" तभी से इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। तब से हम ये त्योहार बहुत अच्छे से मनाते है।

2. कृष्ण और सुभद्रा की कहानी -

एक दूसरी कथा के अनुसार जब भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था, तो वो अपनी बहन सुभद्रा से मिलने गए थे। सुभद्रा ने भी अपने भाई का स्वागत ठीक वैसे ही किया था जैसे यमुना ने किया था - आरती, तिलक और मिठाई से। तब से भाई का बहन के घर जाकर तिलक करवाना शुभ माना जाता है। 

भाई दूज कैसे मनाते हैं? बहुत सिंपल विधि है

इसमें कोई बड़ा पंडित नहीं चाहिए, बस बहन का प्यार चाहिए।

बहन सुबह नहा-धोकर थाली सजाती है। थाली में रोली, चावल, गोला, मिठाई और एक दीया रखती है।भाई को बैठाकर पहले उसके हाथ पर चावल का घोल या पानी से चौक बनाती है। फिर माथे पर लाल टीका लगाती है, चावल का तिलक लगाती है और हाथ में कलावा बांधती है।मुंह मीठा करवाती है और आरती उतारती है।भाई अपनी बहन को पैर छूकर आशीर्वाद देता है और अपनी हैसियत के हिसाब से कुछ उपहार देता है। उपहार बड़ा-छोटा नहीं होता, भाव बड़ा होता है।

एक जरूरी बात - भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई के लिए व्रत भी रखती हैं और यमराज और यमुना जी की कथा जरूर सुनती हैं। और आज कल कही कही पर बहने व्रत ना रख कर सिर्फ यह वीधी पुरा कर लेती है। और कुछ बहने अपने भाईयो के लिए व्रत भी रखती है। 

आज के समय में भाई दूज का मतलब

पहले भाई-बहन एक ही गांव में होते थे। अब भाई कहीं नौकरी में है, बहन कहीं ब्याही है। कई बार तो वीडियो कॉल पर ही तिलक हो जाता है। पर भाव वही है।

मैंने खुद देखा है, मेरी बहन जब भी भाई दूज पर तिलक लगाती है तो उसकी आंखों में एक ही प्रार्थना होती है - "मेरा भाई ठीक रहे।" और भाई के मन में एक ही वादा - "मैं हमेशा खड़ा रहूंगा। "राखी पर बहन भाई के घर आती है, पर भाई दूज पर भाई को बहन के घर जाना चाहिए, ये परंपरा है। अगर नहीं जा पा रहे तो कम से कम फोन तो कर ही सकते हैं। तो इस 11 नवंबर को चाहे आप पटना में हो, दिल्ली में हो या कहीं बाहर, अपनी बहन को याद जरूर करना। अगर पास हो तो जाकर तिलक करवा लेना, अगर दूर हो तो एक कॉल कर लेना। क्योंकि ये सिर्फ टीका नहीं, एक एहसास है कि हम एक-दूसरे के लिए हैं। यह भाई बहन का दूसरा महत्वपुर्ण त्योहार है। बहने रक्षाबंधन पर भाई के घर जाती है तो भाई दूज पर भाई अपने बहनो के घर जाते है।

Bhai-dooj


आप सभी को भाई दूज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 

Comments

Post a Comment