क्या आपको पता है,लक्ष्मण जी वनवास के समय 14 साल तक क्यों नहीं सोये थे? (निद्रा विजय का रहस्य)
क्या आपको पता है,लक्ष्मण जी वनवास के समय 14 साल तक क्यों नहीं सोये थे?
हम सब जानते है की भगवान राम 14 साल तक वन में रहे और साथ ही माता सीता और उनके भाई भी उनके साथ रहे। लेकिन लक्ष्मण जी उन 14 सालो में एक बार भी नहीं सोये ताकी माता सीता और उनके बड़े भईया राम को कोई दिक्कत ना हो। तो चलिए जानते है की निद्रा विजय का रहस्य क्या है ।
जी हॉ ये बिलकुल सच है, इसको ही गुदा केश या निद्रा पर विजय कहा जाता है।
आखिर लक्ष्मण जी 14 साल तक क्यों नहीं सोये?
कहा जाता है जब लक्ष्मण जी वनवास जाने लगे, तो उन्होंने निद्रा देवी से प्रार्थना की, उन्होंने कहा हे देवी मुझे 14 साल तक निंद ना आये, ताकी मैं दिन-रात मेरे भईया और भाभी की रक्षा कर सकूँ। लेकिन निद्रा देवी ने कहा नींद वापस नहीं जाती मगर आप अपने हीसे का निंद किसी और को दे सकते है, तब निद्रा देवी अयोध्या गई और अपनी बात उर्मिला को बताई। और उर्मिला जी जो लक्ष्मण जी की पत्नी है उन्होंने ये सब जानने के बाद अपने उपर सारी नींद लेली इसलिए कहा जाता है की उर्मिला जी 14 साल तक लगातार सोती रही। लक्ष्मण जी ने पर्न लिया था की वो अपने भईया को एक क्षण के लिए भी अकेला नहीं छोड़ेंगे इसलिए वह रात भर कुटिया के बाहर पहरेदारी करते रहे, एक क्षण के लिए भी नहीं सोये।
इसका मेघनाथ से क्या संबंध है?
रामायण में इसका सबसे बड़ा फायदा इंद्रजीत(मेघनाथ) के समय हुआ। मेघनाथ को वही मार सकता है जो 14 साल तक ना सोया हो और जिसने ब्रह्मचर्य का पालन किया हो और ये शर्ते लक्ष्मण जी ने ही पुरा किया था। तो वही मेघनाथ का वध कर पाये।
मेघनाद, रावण का सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली पुत्र था। उसका असली नाम इंद्रजीत था, क्योंकि उसने देवराज इंद्र को भी युद्ध में हरा दिया था।
जब लक्ष्मण जी ने रावण के भाई कुंभकर्ण को मार दिया, तो रावण ने मेघनाद को भेजा।
मेघनाद छल-कपट का युद्ध करता था। वह आकाश में अदृश्य होकर युद्ध करता था। उसने ब्रह्मास्त्र, नागास्त्र का प्रयोग किया।
फिर उसने इंद्र की दी हुई शक्ति नामक अमोघ अस्त्र लक्ष्मण जी पर चलाया। वह शक्ति सीधे लक्ष्मण जी के सीने में लगी और लक्ष्मण जी मूर्छित हो गए।
पूरा वानर दल रोने लगा। राम जी लक्ष्मण को गोद में लेकर विलाप करने लगे - "लक्ष्मण के बिना मैं अयोध्या कैसे जाऊंगा?"
हनुमान जी और संजीवनी:
तब वैद्य सुषेण ने कहा - "अगर सूर्योदय से पहले हिमालय से संजीवनी बूटी आ जाए तो लक्ष्मण बच सकते हैं।"
तब हनुमान जी रातों-रात हिमालय गए, पूरा द्रोणागिरि पर्वत ही उठा लाए। सुषेण ने बूटी पीसकर लक्ष्मण जी को पिलाई और लक्ष्मण जी जीवित हो गए।
मेघनाद का वध:
मेघनाद को वरदान था कि जो 14 साल तक सोया न हो, जिसने 14 साल तक ब्रह्मचर्य का पालन किया हो, वही उसे मार सकता है।लक्ष्मण जी 14 साल तक सोए नहीं थे। वनवास में वे रात-रात भर जागकर राम-सीता की पहरा देते थे।विभीषण ने बताया कि मेघनाद निकुंभला देवी के मंदिर में यज्ञ कर रहा है। अगर यज्ञ पूरा हो गया तो वह अजेय हो जाएगा।विभीषण के कहने पर लक्ष्मण जी, हनुमान जी और वानर सेना के साथ निकुंभला गुफा में गए।मेघनाद ने यज्ञ छोड़कर लक्ष्मण जी पर हमला किया। दोनों में 3 दिन तक घोर युद्ध हुआ।अंत में लक्ष्मण जी ने इंद्र के अस्त्र से मेघनाद का सिर काट दिया।जब मेघनाद का सिर गिरा, तो पूरी लंका कांप उठी। रावण का सबसे बड़ा सहारा टूट गया था।
उर्मिला जी की त्याग सीता जी से बड़ा क्यो माना जाता है
रामायण में हम सभी सीता जी के त्याग की बात करते हैं, लेकिन उर्मिला जी के त्याग की कहानी उससे भी बड़ी है। जिस तरह से सीता जी ने अपने पति के साथ 14 साल वन में बिताए, लेकिन उर्मिला जी ने अपने पति के बिना ही अयोध्या के महल में 14 साल का वनवास काटा।
सीता जी को वन में भी अपने पति श्री राम का साथ मिला। सुख-दुःख में वो साथ थे। लेकिन उर्मिला जी को शादी के कुछ दिन बाद ही अपने पति लक्ष्मण जी से 14 साल के लिए बिछड़ना पड़ा।
सीता जी ने वन का कष्ट देखा, तो उर्मिला जी ने इंतज़ार का कष्ट सहा। कहा जाता है कि इंतज़ार करना दुनिया का सबसे कठिन काम मे से एक है। वो हर दिन यही सोचकर जीती रहीं कि 14 साल बाद उनके पति लौटेंगे। उन्होंने कभी किसी से कोई शिकायत नहीं की। शायद यही वजह जो उर्मिला जी की त्याग सीता जी से बड़ा माना जाता है।
तो दोस्तो ये थी लक्ष्मण जी के 14 साल तक ना सोने की कहानी। ये एक केवल कहानी नहीं, ब्लकी त्याग और सेवा की सबसे बड़ी मिसाल है।
आपको यह जानकारी कैसी लगी प्लीज कॉमेट में जरुर बताऐ।




Very inspirational
ReplyDeleteKeep writing such things
ReplyDelete