करवा-चौथ में पहले क्या होता था, अब क्या होने लगा है?
करवा-चौथ में पहले क्या होता था, अब क्या होने लगा। आज हम इस टॉपिक पर बात करेंगे और जानेंगे ये अब शोसल मिडिया का ट्रेन्ड कैसे बन गया। तो कल यानी 29 अक्टूबर 2026 को यह त्योहार था, जहाँ हर जगह हमें इसी से जुड़ी हुआ रील देखने को मिल रही थी तो मैने भी सोचा क्यों ना इसी कुछ बाते लिखी जाये। तो चलिए जानते है कैसे एक सिम्पल व्रत अब लग्जरी फेस्टिवल, कपल गोलस और शोसल मिडिया ट्रेन्ड बन गया है।
करवा-चौथ में पहले क्या होता था, अब क्या होता है।
करवा चौथ सिर्फ एक व्रत नहीं है, ये एक एहसास है। हर साल कार्तिक माह की चतुर्थी को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन अगर आप अपनी माँ या दादी से पूछेंगे कि उनके समय में करवा चौथ कैसे मनता था और आज के इंस्टाग्राम पर कैसे दिखता है, तो आपको लगेगा कि ये दो अलग त्योहार हैं।
1. साधारण श्रृंगार: पहले के समय में महिलाएं घर पर ही रखी हुई लाल साड़ी या सूट में तैयार होती थीं। मेहंदी घर की महिलाएं ही एक-दूसरे को लगाती थीं। पार्लर का नाम भी कोई नहीं जानता था।
2. कथा का महत्व: शाम को सभी महिलाएं एक जगह इकट्ठी होती थीं। बीच में करवा रखा जाता था और एक बुजुर्ग महिला पूरी करवा चौथ की कथा सुनाती थी। सभी ध्यान से सुनती थीं। सारा ध्यान कथा में होता था।
3. घर का खाना: सरगी में सास अपनी बहू को खुद अपने हाथों से बनी मठरी, फेनियां और खीर देती थी। बाजार की मिठाई का रिवाज कम था।
4. इंतजार में ही प्यार: पति के आने का इंतजार पूरे दिन रहता था। चांद देखने के लिए छत पर जाना, और पति के हाथ से पानी पीना, यही सबसे बड़ा सुख माना जाता था।
पहले क्या क्या करती थी महिलाए:-
करवा चौथ की शुरुआत सर्गी से होती थी। सुबह 3-4 बजे सास अपनी बहू के लिए अपने हाथों से सर्गी की थाली सजाती थी। उसमें मीठी सेवइयां, फेनी, फल और मिठाई होती थी। उसमें सिर्फ खाना नहीं, सास का आशीर्वाद होता था।
शाम को मोहल्ले की 10-15 औरतें एक घर में इकट्ठी होती थीं। सब लाल जोड़े में, हाथों में मेहंदी लगाए, एक दूसरे की पूजा की थाली बदल कर करवा चौथ की कथा सुनती थीं। वहाँ कोई कैमरा नहीं होता था, सिर्फ रिश्ते होते थे।
ये सबसे भावुक पल होता था। छत पर घंटों खड़े रह कर चाँद का इंतजार करना। बच्चे दौड़ कर बताते थे "चाँद निकल आया"। फिर चलनी में से चाँद और उसके बाद पति का चेहरा देखना, और पति के हाथ से पानी पीना। व्रत खोलने के बाद घर पर ही पूरी-सब्जी बनती थी और पूरा परिवार साथ खाना खाता था। इस व्रत पर कोई सवाल नहीं उठाता था। ये श्रद्धा का विषय था।
अब क्या करती है:-
अब सर्गी का ट्रेंड बदल गया है। बहुत सी महिलाएं अपनी सास से दूर शहरों में रहती हैं। तो सर्गी स्विगी, जोमैटो या यूट्यूब की रेसिपी से आती है। अब "सर्गी हॉल" और "मेरी सर्गी थाली" के वीडियो लाखों में देखे जाते हैं। अब पूजा भी एक इवेंट बन गई है। डिजाइनर लहंगा पहले से बुक होता है, मेहंदी के लिए प्रोफेशनल आर्टिस्ट आता है। कथा सुनते-सुनते भी इंस्टाग्राम स्टोरी चल रही होती है। अब तो करवा चौथ की पूजा किट भी अमेज़न पर मिलती है। अब इंतजार चाँद का नहीं, परफेक्ट फोटो का होता है। चलनी वाला फोटो पहले से प्लान किया हुआ फोटोशूट होता है। और सबसे बड़ा बदलाव - अब पति भी व्रत रख रहे हैं। अब ये #CoupleGoals बन गया है। 2026 में करवा चौथ एक छोटी छुट्टी बन गया है। कपल्स 2 दिन के लिए उदयपुर, जयपुर या लोनावाला के महंगे रिसॉर्ट बुक कर रहे हैं। घर की छत की जगह अब पूल-साइड मूनराइज डिनर होता है। हर करवा चौथ पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ जाती है। एक तरफ लोग कहते हैं "ये पितृसत्ता है", दूसरी तरफ कहते हैं "ये मेरी पसंद है, मेरे प्यार का तरीका है"।
यह एक बदलाव बुरा नहीं है ब्लकी दिखाने का तरिका बदल गया है। पहले औरते चाँद देखने के लिए तरस्ती थी अब चाँद के साथ फोटो खिचवाने के लिए तरस्ती है। लेकिन दिखावे के बीच उस एहसास को मत खोइए जिसके लिए ये व्रत रखा जाता है।
आपको कौन सा करवा चौथ ज्यादा पसंद है - माँ वाला सादा वाला या आज वाला मॉडर्न वाला? कमेंट में जरूर बताइए।



Very inspirational
ReplyDeleteTrending topics 👍
ReplyDelete